जानिए कैसा रहेगा 10 फरवरी का दिन, मां सरस्‍वती रहेंगी इन राशियों पर मेहरबान, इस राशि के लोग बनेंगे धनवान

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। सूर्य मकर में हैं। आज मेष राशि के लोग जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह राश‍ि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष तथा तुला के जातक भी सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि के राजनीतिज्ञ खूब सफल रहेंगे। कन्या राश‍ि को जीवन साथी द्वारा दिया उपहार प्यार से भर देगा।

मीन राश‍ि के लोग हनुमानचालीसा का पाठ करके फलदायी रहेंगे। मकर के लोग वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। तुला, मकर तथा मीन के युवा लव लाइफ में चेंज महसूस करेंगे। आइए अब जानते हैं विस्तृत राशिफल-

1. मेष राश‍िफल- धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। जॉब करने वालों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। लव लाइफ में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। पीला तथा लाल रंग शुभ है।

पढ़िए- भोलेनाथ के घर देर है अंधेर नहीं, इन 4 राशियों की पलट जाएगी तकदीर, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

2. वृष राश‍िफल- मीडिया तथा आई टी में सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। नेत्र विकार से कष्ट रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांटिक प्लेस पर जाना संभव है। गाय को केला खिलाएं। सफेद तथा हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- सर्विस में प्रोग्रेस होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। रोग वृद्धि की संभावनाएं रहेंगी। गरीबों में कम्बल बांटना पुण्य दायी है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। नीला रंग समृद्धि कारक है।

4. कर्क राश‍िफल- मीडिया और आई टी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से कष्ट मिलेगा। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान विष्णु का ध्यान करते रहें। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- जॉब में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। हेल्थ ठीक रहेगी। सफेद तथा नारंगी रंग समृद्धि कारक है।

6. कन्या राश‍िफल- छात्रों का उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग अपने काम में उन्नति करेंगे। आपकी लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। गाय को पालक खिलाएं। गरीबों में कम्बल दान करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- जॉब सम्बंधित रुका कार्य सफल हो सकता है। जॉब में जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। सन्तान से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य से परेशान हो सकते है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- अपने घर के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। अन्न का दान करें। नारंगी रंग शुभ है

9. धनु राश‍िफल- आई टी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। जॉब में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। श्वांस के रोग से थोड़ा कष्ट संभव है। कम्बल का दान करें। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- मीडिया और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना होगा। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। उड़द का दान करें। श्री हनुमान जी के मन्दिर जाएं। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। मार्केटिंग और बैंकिंग से संबंध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। हनुमान जी मन्दिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं। हरा शुभ रंग है

12. मीन राश‍िफल- मीडिया और आई टी से संबंध लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में मन की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ से सुखी रहेंगे। गाय को केला खिलाएं। धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। गरीबों में कम्बल का दान करें। नीला रंग शुभ है।

फोटो- रचनात्मक

Related News