जानिए कैसा रहेगा 18 फरवरी का दिन, कर्क और सिंह राशि के लिए कुछ है खास

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज मिथुन राशि के लोग विवादों से बचने का प्रयास करें। तुला के लोग कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कर्क तथा सिंह के जातक आज व्यवसाय में सफल रहेंगे और दिन अच्छा बीतेगा।

1. मेष राश‍िफल- धन के व्यय की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम के विवाह की परिणती के लिए विवादों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

पढ़िए- अमीर बनने की राह पर चल पड़ी हैं ये 6 राशियां, शनिदेव दे रहे है शुभ संकेत, कहीं आपकी तो नहीं ये राशि

2. वृष राश‍िफल- स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। गाय को केला खिलाएं। नारंगी और हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- हर्ष भरा दिन है। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। श्वांस विकार की संभावनाएं रहेंगी। गरीबों में कम्बल बांटना पुण्य दायी है। नीला और सफेद रंग समृद्धि कारक है।

4. कर्क राश‍िफल- आई टी, मीडिया तथा फिल्म से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। पीला तथा सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक है। मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। मित्रों संग घूमने का आनन्द उठाएंगे। आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। आज का शुभ रंग है पीला।

6. कन्या राश‍िफल- राजनीति से सम्बद्ध लोगों का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। छात्र उन्नति करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। शुगर से दिक्कत हो सकती है। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। व्ययसाई आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में बीपी के रोग से परेशानी आ सकती है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। किसी गरीब व्यक्ति को लाल ऊनी वस्त्र का दान करें। नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राश‍िफल- छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मनोरंजन और फिल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- फिल्म तथा टीवी से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। राहु तथा केतु का प्रभाव इस राशि पर है। धन का व्यय होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज आप शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राश‍िफल- विद्यार्थी सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में मन की बात कहने का शानदार समय है। विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

Related News