जानिए कैसा रहेगा 19 फरवरी का दिन, आज इस राशि के लोग रहेंगे परेशान

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, वृष तथा तुला के लोग कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कर्क तथा सिंह के जातक आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। पढ़िए सभी राशि विस्तार से-

1. मेष राश‍िफल- आज भाग दौड़ से परेशानी रहेगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाल रंग शुभ है।

पढ़िेए-18 तारीख के बाद इन 6 राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, माँ लक्ष्मी हो चुकी है मेहरबान

2. वृष राश‍िफल- व्यवसायी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। गाय को केला खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा का पाठ लाभकारी है। नारंगी रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- आज आप किसी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे। हर्ष भरा दिन है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। श्वांस विकार की संभावनाएं रहेंगी। नीला रंग समृद्धि कारक है।

4. कर्क राश‍िफल- आई टी और मीडिया से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। वस्त्रों का दान करें। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति करने वालों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक है। मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। गायत्री मंत्र पढ़ें। सफेद आज का शुभ रंग है।

6. कन्या राश‍िफल- राजनीति से सम्बद्ध लोगों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ से दिक्कत हो सकती है। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- कई समस्याओं का समाधान होगा। व्ययसाई आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में रोग से परेशानी आ सकती है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- व्यवसाय में प्रगति रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। लाल रंग शुभ है।

9. धनु राश‍िफल- निर्णय लेने में इत्मीनान रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मीडिया और फिल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- व्यवसाय से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। धन का व्यय होगा। मैनेजमेंट फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- छात्र टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गाय को गुड़ खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राश‍िफल- विद्यार्थी सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। रोग से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गरीबों में अन्न दान करें।

Related News