उत्तर प्रदेश ।। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से मुलायम सिंह यादव के लिए वोट की अपील की। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा हमें नया प्रधानमंत्री बनाना है तभी नया भारत बन पाएगा।
इस दौरान मायावती ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव पीएम मोदी की तरह फर्जी पिछड़ी जाति के नहीं हैं। उन्होंने कहा जनता BJP सरकार को उखाड़ फेंकेगी। दो चरणों के चुनाव के बाद BJP की हालत बहुत खराब हो चुकी है। मायावती ने जनता से कहा इस गठबंधन को आपको सफल बनाना है।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने कहा आज महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं मायावती का एहसान कभी नहीं भूलूंगा। मैनपुरी हमारा जिला है, सब हमारे साथ है। आपको बता दें कि 24 साल बाद मुलायम सिंह यादव और मायावती एक साथ आए हैं, मंच पर अखिलेश यादव भी मौजूद हैं।