सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज कर 10 बजे के बाद पटाखा छोड़ने वालों को ऐसे पकड़ेगी पुलिस, कार्रवाई शुरू

img

नई दिल्ली।। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए दीपावली की रात शहर में रात 10 बजे के बाद जमकर पटाखे फोड़े गये। इतना ही नहीं दुस्साहस इतना कि फेसबुक पर लाइव होकर बम-पटाखे फोड़े गए। रात 10 बजे के बाद पटाखे चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थानों में 12 मामले दर्ज किये लेकिन पुलिस एक भी आरोपित की पहचान नहीं कर पाई। पुलिस को देखते ही पटाखा चलाने वाले गायब हो जाते थे। कई लोगों ने 10 बजे के बाद भी फेसबुक पर लाइव होते हुये पटाखे चलाये। अब पुलिस आरोपितों को फेसबुक पर ढूंढ़ रही है।

थाना कोतवाली पुलिस ने लक्कड़ बाजार इलाके में दस बजे के बाद पटाखे चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार, थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने पक्खोवाल रोड, थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने घुमार मंडी में अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार, थाना हैबोवाल पुलिस ने दुर्गापुरी इलाके एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

उधर, थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने दस बजे के बाद नूरवाला रोड, बसंत विहार और गरेवाल कालोनी इलाके में पटाखे चलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने 10 बजे के बाद राजीव गांधी कालोनी, अर्बन स्टेट फेस-1, जीवन नगर, परमजीत कालोनी और गांव ढंढारी इलाके में पटाखे चलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।

इसी प्रकार, थाना मेहरबान पुलिस ने 10 बजे के बाद मेहरबान इलाके में पटाखे चलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना मोती नगर पुलिस ने 10 बजे के बाद मोहल्ला बेअंतपुरा, किरती नगर, मोहल्ला बाबा दीप सिंह, फोजी कालोनी और रणजीत नगर इलाके में पटाखे चलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related News