सो रहे तेंदुए को मरा समझ कर ले रहे थे सेल्फी, अचानक युवक…

img

पंजाब ।। राजस्थान के उदयपुर हाइ-वे के किनारे बीते रविवार तड़के किसी वाहन

की टक्कर से एक तेंदुआ घायल होकर नाली में लेटा दिखा। वहां से गुजर रहे बाइक

सवार 2 युवक तेंदुए को मरा समझकर सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसके नजदीक

गया, तेंदुए ने एक युवक को दबोच लिया।

युवक घायल तेंदुए की पकड़ से बहुत मुश्किल से बचकर भागा। तेंदुए के हमले से जहां

एक युवक घायल हो गया वहीं, दूसरा साथी जान बचाकर भागते समय गिरने से घायल

हो गया। दोनों वहां से भागे और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते हाइ-वे

और पहाड़ियों पर 100 से ज्यादा ग्रामीणों-राहगीरों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

पढ़िए- बॉलीवुड हीरोइन की ये फिल्म 2017 की सबसे घटिया मूवी के लिये हुई नामित

सूचना मिलने पर स्नेक कैचर पदम सिंह और रेंजर दिलीप गुर्जर के साथ पुलिस और

वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए का रेस्क्यू किया। इस दौरान पुलिस ने करीब आधे

घंटे तक ट्रैफिक को रोके रखा जिससे हाइ-वे जाम हो गया।

तो वहीं डीएफओ ओपी शर्मा ने बताया है कि तेंदुए को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी

है। उसके पीछे की हड्डी और पैर में गहरी चोट आई है। तेंदुए का उपचार कर उसे

बायोलॉजिकल पार्क में रखा गया है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

ÓñåÓñ»Óñ¥ ÓñÑÓñ¥ Óñ«Óñ¥Óñü ÓñòÓñ¥ ÓñçÓñ▓Óñ¥Óñ£ ÓñòÓñ░ÓñÁÓñ¥Óñ¿ÓÑç, MRI Óñ«ÓñÂÓÑÇÓñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñæÓñòÓÑìÓñ©ÓÑÇÓñ£Óñ¿ Óñ©Óñ┐Óñ▓ÓÑçÓñéÓñíÓñ░ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñÑ Óñ½ÓñéÓñ©ÓñòÓñ░ Óñ╣ÓÑï ÓñùÓñ»ÓÑÇ Óñ»ÓÑç ÓñªÓñ┐Óñ▓ ÓñªÓñ╣Óñ▓Óñ¥ ÓñªÓÑçÓñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓Óñ¥ ÓñÿÓñƒÓñ¿Óñ¥

Related News