शादी के 6 दिन बाद ही पति ने बॉयफ्रेंड से करवा दी पत्नी की शादी

img

यूपी किरण ऑनलाइन, खबरों की Update पाने के लिए Facebook पेज @upkiran.news लाइक करें!

न्यूज डेस्क ।। अक्सर आपने फिल्मों में हीरो को अपनी पत्नी को उसके सच्चे प्यार से
मिलाते हुए तो कई बार देखा होगा। लेकिन क्या किसी को असल में ऐसा करते हुए देखा या
सुना है, शायद नहीं।

एक शख्स जो उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के बड़गांव ब्लॉक के पमारा गांव का रहनेवाला है।
28 साल के बासुदेब टप्पो की शादी 4 March को झारसुगुडा के देविनी गांव की रहने
वाली 24 वर्षीय महिला से हुई थी। उसने शादी के 6वें दिन ही अपनी पत्नी की शादी उसके
प्रेमी से करवा दी।

पढ़िए- दुखद: सड़क हादसे में प्रमोद तिवारी और के डी शर्मा की मौत, रायबरेली के…

टप्पो की शादी किसान समुदाय के रीति-रिवाजों से हुई थी। शनिवार को 3 युवा पुरुष बासुदेब
और उनकी पत्नी के घर आए और उन्होंने खुद को महिला का कजिन बताया। तीनों का टप्पो
के परिवार ने स्वागत किया।

जहां 2 पुरुष वापस चले गए एक वहीं रुक गया। कथित कजिन के साथ स्थानीय लोगों ने
टप्पो की पत्नी को देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया। इसके
बाद नवविवाहिता सामने आई और उसने स्वीकार किया कि वह उसका प्रेमी है और उसके
परिजनों ने उनकी जोड़ी को स्वीकार नहीं किया और टप्पो से उसकी शादी करवा दी थी।

पढ़िए- नौकर को मालकिन से हो गया प्यार, पिता को पता चला तो…

आपको बता दें कि महिला अपने घर में सबसे छोटी है और उसके पैरेंट्स नहीं हैं। इस
परिस्थिति को देखते हुए टप्पो ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ शादी करने का सुझाव दिया।
जिसके बाद खुद महिला के पति ने उसके बड़े भाई और बहन के साथ ही प्रेमी के पैरेंट्स से
बातचीत की।

पढ़िए- अखिलेश यादव का ‘फर्जी लेटर’ अमर उजाला ने छापा, केस करने की तैयारी…

टप्पो ने उन्हें शादी के लिए मना लिया। जिसके बाद शनिवार को ही दोनों की शादी हुई।
पमारा गांव में इस अजीबो-गरीब शादी में हिस्सा लेने के लिए 100 लोग पहुंचे। यह शादी
भी समुदाय के रीति-रिवाजों के अंतर्गत हुई।

तो वहीं शादी पर टप्पो ने कहा कि 3 लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाती और मैं ऐसा नहीं
करना चाहता था और यही एक मात्र उपाय था। अब हम सभी खुश रह सकते हैं।

फोटोः प्रतीकात्मक

इसे भी पढ़िए

ÓñÿÓÑïÓñƒÓñ¥Óñ▓ÓÑç Óñ«ÓÑçÓñé Óñ½ÓñéÓñ©ÓÑÇ IAS ÓñàÓñ½Óñ©Óñ░ Óñ¬Óñ░Óñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ░ Óñ©Óñ╣Óñ┐Óññ Óñ½Óñ░Óñ¥Óñ░, Óñ¬ÓññÓñ┐ Óñ¿ÓÑç…

Related News