लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान आज है। उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।
आज यूपी की जिन 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। उनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटें नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। साल 2014 में यूपी की इन 8 सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहा था।
इन 8 सीटों पर 88 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1.40 करोड़ मतदाता ईवीएम में कैद करेंगे। इस चरण में जिन सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं, उनमें मथुरा से हेमा मलिनी, फतेहपुर सिकरी से राजबब्बर और आगरा से सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल प्रमुख हैं।