महागठबंधन: 2019 में इन 44 सीटों समेत 250 पर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस, बन रही रणनीति

img

नई दिल्‍ली।। भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है। इसकी एक झलक कर्नाटक में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिली थी। वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनावों के लिये कांग्रेस द्वारा महागठबंधन का ब्‍लू प्र‍िंट तैयार कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो महागठबंधन के चलते कांग्रेस आजादी के बाद सबसे कम लोकसभा सीटों (तकरीबन 250) पर चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों का कहना है कि वह ऐसा इसलिये करेगी, ताकि महागठबंधन के जरिये केंद्र की मोदी सरकार सत्ता पाने से रोका जा सके। इस पर स्थानीय स्तर की रिपोर्ट्स आने के बाद एंटनी कमेटी, कांग्रेस अध्यक्ष की सलाह से अंतिम निर्णय लेगी।

सूत्रों के अनुसार, रणनीति के मुताबिक कांग्रेस उन 44 सीटें को किसी को नहीं देगी, जहां वह पिछले लोकसभा चुनाव में जीती थी। इसके अलावा बाकी सीटों को वह गठबंधन में रखेगी, लेकिन इसके साथ ही कांग्रेस उन 224 सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर देगी, जहां वह दूसरे नंबर पर रही थी। इनमें मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्य शामिल हैं। यहां बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ही अकेली सबसे बड़ी पार्टी है।

रेप के आरोप में फंसे दाती महराज पर कसा कानून का शिकंजा, एक करीबी राजदार ने…

इस तरह कांग्रेस लगभग 250 सीटों पर लड़ने की रणनीति बना रही है। अगर इसके बाद भी गठबंधन में कहीं कोई दिक्कत आती है तो कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को विधानसभा में ज्यादा सीटें देकर लोकसभा 2019 के लिये समझौते को अंजाम दे सकती है।

Related News