भाजपा में शामिल हो सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, बनेंगे पीएम मोदी की टीम का हिस्सा

img

झारखंड ।। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को लेकर बड़ी खबर आई है। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रख सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने बताया कि धोनी पीएम मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं। विश्व कप 2019 में भारतीय टीम के बाहर होने के बाद से धोनी के संन्यास की खबरें जोर पकड़ रही हैं।

संजय पासवान ने कहा है कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं और इस बारे में काफी वक्त से बात चल रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर काफी लंबे समय से बात चल रही है, हालांकि इस पर कोई फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा। संजय पासवान ने आगे बताया कि धोनी मेरे परिचित हैं, वह विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिशें जारी हैं।

पढि़ए-OMG!! एक साल की मासूम को बंद घर में छोड़ गई मां, दस साल बाद लौटकर देखा तो रह गई हैरान

लोकसभा इलेक्शनों से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ कार्यक्रम के दौरान धोनी से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। आपको यह भी बता दें कि झाऱखंड राज्य में इसी साल विधानसभा के इलेक्शन होने हैं।

फोटोः फाइल

Related News