दिन-भर में करती थी नौकरानी का काम, रात में हुलिया बदल करती थी ये गंदा काम

img

नई दिल्ली ।। ईस्ट दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक महिला को लेकर इन दिनों दहशत फैल रही है। उस पर आरोप है कि वह दिन में दूसरों के घरों में बाई (झाड़ू- पोछा) का काम करती थी और रात में लोगों को लूटने का काम करती थी। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

खबर के मुताबिक, रेशमा प्रवीण नाम की ये महिला आनंद विहार में कई घरों में दिन के वक्त नौकरानी का काम करती थी। काम समाप्तहो जाने के बाद उसका हुलिया बदल जाता था। वह स्कार्फ से अपना चेहरा ढंक लेती थी और अपने एक पार्टनर की बाइक पर बैठकर रोड पर निकल जाती थी।

पढ़िए-गैंगरेप की FIR दर्ज कराने थाने गई लड़की से पुलिस अफसर ने किया बलात्कार!

इसके बाद शुरू होता था जुर्म का सिलसिला। रात के वक्त महिला अपने पार्टनर के साथ मिलकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए अन्य महिलाओं को लूटने का काम करती थी। वह स्थानीय महिलाओं के पर्स और उनके सोने के चेन को लूटने का काम करती थी। ऐसी महिलाओं की पहचान वो दिन के वक्त में ही घूम-घूम कर ऐसी महिलाओं की पहचान करती थी इसके बाद रात के वक्त में उन्हें अपना निशाना बनाती थी।

उसके घर वालों को महिला की दोहरे चरित्र की बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी। उन्हें लगता था कि वह दूसरों के घरों में काम करती है। पिछले कुछ महीनों से ये सिलसिला चल रहा था लेकिन किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।

हालांकि, सोमवार की शाम प्रवीण का भंडाफोड़ हो गया जब जीटीबी एन्क्लेव में एक शख्स को लूटने का उसका प्लान असफल हो गया। इस दौरान उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बाद में उसके पार्टनर (गुड्डू) को भी पकड़ लिया गया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News