रेसिपी डेस्क: घर पर बनाएं टेस्टी चाट वाला मीठा दही, जानें विधि

img

रेसिपी डेस्क। चाट, पापड़ी या भल्ले के साथ दही का कॉम्बिनेशन और स्वाद गजब का होता है। यह दही एकदम स्मूद होती है और पानी नहीं छोड़ती है। इसके गाढ़ेपन की वजह से इसके साथ मिलने वाली चीजों का स्वाद बढ़ जाता है। जानिए यह मीठी दही तैयार कैसे होती है।

आवश्यक सामग्री

500 ग्राम दही
100 ग्राम शक्कर
मिट्टी का बर्तन
सूती का कपड़ा

विधि

चाट वाली दही बनाने के लिए सबसे बाजार वाली पैकेट बंद दही को मिट्टी के बर्तन में डालकर 2-3 घंटे के लिए ढककर रख दें।- ऐसा करने से दही का अतिरिक्त पानी कम हो जाएगा। इस पानी को मिट्टी का बर्तन सोख लेगा।

2-3 घंटे बाद आप पाएंगे कि दही का पानी सूख गया है। इस वक्त इसमें शक्कर डालकर मिला लें।

आधा घंटा छोड़ दें ताकि शक्कर इसमें अच्छी तरह घुल जाए।

आधा घंटे बाद एक बड़े बाउल में सूती का कपड़ा बिछाएं और इस पर दही पलट दें।

चारों तरफ कपड़े को लपेटकर पोट बनाएं।

पोटली को घुमाते जाएं जिससे दही छनकर बाउल में गिरता जाएगा।

इस दही एक बार अच्छी तरह फेंट लें।

अब इस दही को चाट, पापड़ी, दही भल्ले में डालकर मजे से खाइए।

 

Related News