मलाइका और अर्जुन के प्यार के बड़े दुश्मन हैं सलमान समेत कपूर खानदान के ये 3 लोग

img

झारखंड ।। एक्टर अर्जुन कपूर बीते कई महीनों से अरबाज खान की एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा से रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई बार मलाइका को अर्जुन के परिवार के साथ पार्टी करते हुए भी स्पॉट किया जा चुका है।

अर्जुन और मलाइका के समर्थक उनके शादी करने को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते को लेकर उनकी ज्यादातर फैमिली राजी है, लेकिन उनकी फैमिली के कुछ मेंबर्स ऐसे भी ही हैं जो इस रिश्ते के खिलाफ हैं। आइए जानते हैं पूरे विस्तार से कौन अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के खिलाफ हैं और कौन फेवर में-

खबर के अनुसार, मलाइका और अर्जुन की जोड़ी अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को फूंटी आंख भी नहीं सुहाती हैं। दरअसल, सोनम नहीं चाहती कि उनके भाई अर्जुन, मलाइका से शादी करें। इतना ही नहीं वो अर्जुन को हिदायत भी दे चुकी हैं कि वह मलाइका से दूर रहा करें। इसकी वजह बताई जा रही है एक पार्टी में मलाइका और सोनम के बीच अनबन हो गई थी। तब से ही सोनम और मलाइका एक-दूसरे से बात नहीं करतीं।

पढ़िए- निक जोनस की पत्नी बनने के बाद पहली बार भावुक हुईं देसी गर्ल, मांगी आपकी मदद

अगर आप सोच रहे हैं कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की दुश्मन सिर्फ सोनम ही है तो आप गलत हैं। दरअसल, सोनम ही नहीं बल्कि कपूर खानदान के दो और शख्स भी इस रिश्ते के खिलाफ हैं। वह अर्जुन के पिता बोनी कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर हैं। ये दोनों ही नहीं चाहते कि अर्जुन की नजदीकियां मलाइका से साथ बढ़ें।

अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते का अगर कपूर खानदान के बाद कोई दूसरा सबसे दुश्मन है तो वह हैं सलमान खान। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दबंग’ सलमान खान भी नहीं चाहते कि मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर से शादी करें। खबरों के मुताबिक, नाराज सलमान खान इस रिश्ते को लेकर एक बड़ा कदम भी उठा चुके हैं। वह हैं सलमान के घर में बोनी कपूर और मलाइका की एंट्री।

फोटो- फाइल

Related News