वोटिंग के दौरान हुआ बड़ा धमाका, मची चीख पुकार और….

img

नई दिल्ली ।। भारत में लोकसभा इलेक्शन के पहले चरण के अंतर्गत बीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा (पहले चरण) में लोकसभा के साथ ही विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हो रही हैं। इन राज्यों के वोटर्स दोनों के लिए वोट कर रहे हैं।

इस बीच महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलवादियों ने आईईडी धमाका कर दिया है। यह धमाका एक पोलिंग बूथ के पास हुआ है। हालांकि धमाके में अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पढि़ए-मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में आतंकी हमले की धमकी, मारे जाएंगे निर्दोष लोग

तेज आवाज के साथ हुए धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लगते भी भारी पुलिस बल घटनास्थल के रवाना हुआ। पुलिस घटना की जांच में जुट गई। इसके साथ आस-पास के इलाको में भी हाई-अलर्ट जारी कर तलाशी अभियान जारी है।

q

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News