लखनऊ ।। समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने के बाद और 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी बड़ा बदलाव करने जा रही है। दरअसल, बसपा अध्यक्ष मायावती कई दिग्गज नेताओं पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगी।
खबर के अनुसार, बसपा कई बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इस बार निष्क्रिय और विवादित नेताओं को हटाने के साथ ही नए नेताओं को अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। विश्वासनीय सूत्रों की मानें तो यह बदलाव 21 April को हो सकता है।
आपको बता दें कि बसपा के गढ़ कहे जाने वाले आगरा में अब नई टीम पार्टी का झंड़ा एक बार फिर बुलंद करेगी। इसी रणनीति के तहत पार्टी में फेरबदल किया जाना है। लोकसभा चुनाव 2014 रहा हो या फिर विधानसभा चुनाव 2017।
गौरतलब यह है कि दोनों ही चुनावों में आगरा से सबसे अधिक नुकसान बसपा को हुआ। तो वहीं सूत्रों की मानें तो आगरा अलीगढ़ मंडल के जोन कॉर्डिनेटर सुनील चित्तोड़ को हटाए जाने के बाद अब नए नेता की तलाश की जा रही है। इसी बीच मायावती 21 April को पार्टी के कुछ दल-बदलू नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।