मायावती को उपचुनाव के पहले तगड़ा झटका, ये पूर्व मंत्री सपा में हुआ शामिल, हजारों समर्थक भी हुई सपाई

img

उत्तर प्रदेश ।। सपा का साथ छोड़ने वाली बसपा को तगड़ा झटका लगा है। मायावती सरकार में पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री रहे भूरा राम ने सपा का दामन थाम लिया है। बलिया में नीरज शेखर के सपा छोड़ने से हुए नुकसान के बाद यह सपा के लिये राहत भरा हो सकता है। भूरा राम ने लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा ज्वाइन की, जिसकी खबर मिलते ही बलिया में उनके समर्थकों ने जय समाजवाद का नारा बुलंद कर खुशी मनायी।

भूरा राम के बेटे संतोष राम ने बताया कि उनके पिता ने सपा ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कहा कि बीएसपी में उन्हें निरंतर इग्नोर किया जा रहा था। 2012 के विधानसभा में घोषणा करने के बावजूद टिकट काट दिया गया और 2019 में भी पार्टी ने ऐसा ही व्यवहार किया। लोकसभा में प्रबलदावेदार होने के बावजूद टिकट नहीं दिया गया। इन्हीं कारणों के चलते पूर्व मंत्री भूराराम ने बसपा छोड़कर सपा ज्वाइन की है।

पढ़िए- मुख्यमंत्री योगी को मिला ऐसा सिक्का, जिसने अयोध्या में राम मंदिर के सबूत को कर दिया पुख्ता!

भूरा राम ने सोमवार को लखनऊ में फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के साथ सपा ज्वाइन की। इस दौरान खुद अखिलेश यादव ने भी उन्हें पुराना और जमीन से जुड़ा नेता बताया उन्होंने भूरा राम को कमजोरों की आवाज उठाने वाला नेता बताया।

भूरा राम ने सपा ज्वाइन करने के बाद कहा कि वह बलिया में सपा को मजबूत बनाएंगे। यहां तक दावा किया कि पूरे बलिया को वह सपा ज्वाइन कराएंगे। वह संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

फोटो- फाइल

Related News