चार वर्षीय लड़की से गैंगरेप, नाबालिग आरोपियों ने ईट भट्टे के पास ले जाकर किया ऐसा हाल कि…

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के बस्ती जनपद में एक 4 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। चौंकाने वाली बात ये है कि 2 नाबालिग लड़कों ने छावनी इलाके में इस घटना को अंजाम दिया। खबर के अनुसार, रविवार को 2 नाबालिगों ने 4 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किया।

मामले में पुलिस का कहना है कि 2 लड़कों ने अपने गांव में 4 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की की मेडिकल जांच भी की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के सामने पेश किया गया। मामले में गुनहगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़िए- गॉर्डन में अकेली लड़की को देखकर जागा शैतान, दर्द से कराहती हुई पहुंची घर बोली…

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, लड़की घर के बाहर खेल रही थी और तभी गांव के 2 लड़कों ने उसे ईट भट्टे के पास ले जाने के लिए राजी कर लिया और यहां कथित तौर पर दोनों ने मासूम के साथ गैंगरेप किया। आरोपी बेहाल और घायल अवस्था में लड़की को घटनास्थल पर छोड़कर चले गए।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News