मदद के बहाने मां लोगों को घर लाती, बेटी से बनवाती संबंध फिर शुरू होता ये गेम

img

जाब ।। पातड़ां (पंजाब में) थाना क्षेत्र में आते चूनागरां रोड पर 46 वर्षीय महिला और उसकी बेटी व एक अन्य महिला संबंध बनाने के बाद लोगों को परेशान करती थी। देह व्यापार के मामले में पहले भी अरेस्ट की जा चुकी ये महिलाएं सेक्स रैकेट करने के अलावा अब एक ही बार में मोटी रकम हासिल करने की मंशा से लोगों को परेशान करती थी।

पुलिस ने उक्त तीनों आरोपित महिलाओं को वीरवार को कोर्ट में पेश कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना पातड़ां इंचार्ज रणबीर सिंह ने कहा कि एक महिला फरार है। जिसे अरेस्ट करने के लिए छापेमारी की जा रही है। 30 सितंबर को कंबाइन का काम करने वाले बलदेव सिंह क्षेत्र से गुजर रहे थे, जिससे उक्त महिला ने लिफ्ट (मदद) मांगी। इसके बाद घर पहुंचने पर चाय पीने के लिए रोक लिया।

पढि़ए- प्रेमी के साथ पत्नी को पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर उठाया ये कदम

बलदेव सिंह भी थका हुआ होने की वजह से रुक गया। यहां पर इन लोगों ने बेटी को संबंध बनाने के लिए आगे कर दिया। जिसके बाद बलदेव का फोन, आधार कार्ड एवं 1,000 रुपए छीनकर और पैसों के लिए परेसान कर 50,000 रुपए की डिमांड करने लगे।

इज्जत के मारे सौदा 25 हजार रुपए में तय कर लिया और इन लोगों ने सामान नहीं लौटाया। घर पहुंचने के बाद बलदेव ने अपने जीजा से बात की, जिसने तुरंत थाना पातड़ां पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस शिकायत के बाद कॉल पर बातें करते हुए बलदेव ने 10,000 में सौदा किया, जिसके बाद पुलिस समेत आरोपितों के घर पहुंचा। यहां से बलदेव का आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद कर लिया।

Related News