प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर मां मधु चोपड़ा ने बताई सच्चाई, कहा- हम हॉस्पिटल…

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवु़ड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस वर्ष 2018 में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। कुछ वक्त पहले एक तस्वीर को लेकर बताया जा रहा था कि शायद प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

वैसे इन दिनों प्रियंका मुंबई में ही है। हाल ही में प्रियंका को उनकी मां मधु चोपड़ा के साथ हॉस्पिटल जाते हुए देखा गया था। इस पर फिर से कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं। अब मधु चोपड़ा ने इस खबर की सच्चाई बताई है।

पढ़िए- प्लास्टिक सर्जरी को लेकर एक्ट्रेस सारा अली खान ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

उन्होंने अपनी बेटी की प्रेग्नेंसी की खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि हम हॉस्पिटल जरूर गए थे, मगर एक करीबी र‍िश्तेदार को देखने के लिए। इसमें प्र‍ियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बात नहीं है। जिस तस्वीर को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं, उसके बारे में मधु चोपड़ा ने कहा कि वह सिर्फ कैमरा एंगल की वजह से ऐसा लग रहा था।

फोटो- फाइल

Related News