नई दिल्ली ।। दुनिया भर में मशहूर फिल्म बाहुबली और बाहुबली-2 में कटप्पा और शिवगामी के किरदारों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ‘बाहुबली’ सीरीज में राम्या कृष्णनन ने शिवगामी का रोल निभाया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। अब खबर है कि वह अपनी अगली फिल्म में एक पोर्न स्टार का रोल करेंगी।
आपको बता दें कि हम फिल्म Super Deluxe की बात कर रहे हैं। इस फिल्म में राम्या कृष्णनन (शिवगामी) को एक पोर्न स्टार के रूप में देखा जाएगा। त्यागराजन कुमारराज ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में राम्या का नाम लीला होगा।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए राम्या कृष्णनन ने कहा कि एक दृश्य के लिए उन्हें 37 टेक्स लेने पड़े थे। साथ ही उन्होंने इस रोल को अपन करियर का सबसे मुश्किल रोल बताया।
I'm not writing long caption because my thoughts cannot be fathomed into words…!!
Cannot find adjectives to describe the trailer.
Ramya Mam I'm dying to see ur role now.. can't wait????#SuperDeluxeTrailer#ramyakrishnan pic.twitter.com/IjmphJjs0i— Love_Ramyakrishnan ???? (@Imsneha123) February 22, 2019
आपको बता दें कि फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ में राम्या कृष्णनन के अलावा विजय सेथुपथी, समांथा, फहाद फासिल और मास्किन जैसे कलाकर भी अहम भूमिका में है। यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।