मिसेज़ निक जोनस बनीं प्रियंका चोपड़ा, इस रीति-रिवाज से हुई शादी, देखिएं Video

img

मुंबई। तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब आफिशियल पति पत्नी हो गये हैं। जहां, खबरें थीं कि पहले प्रियंका और निक हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन्न करेंगे और उनकी शादी 2 दिसंबर को होने वाली थी। वहीं क्रिश्चियन रीति रिवाज के अनुसार शादी 3 तारीख को होने वाली थी लेकिन प्रियंका ने उनके फैन्स को सरप्राइज दे दिया है।

प्रियंका चोपड़ा

ख़बर आ चुकी है कि प्रियंका और निक अब आफिशियल पति पत्नी हो चुके हैं। प्रियंका ने निक से शादी कर ली है। प्रियंका और निक की शादी उम्मेद भवन के लॉन में हुई है, जिसमें प्रियंका ने राल्फ लॉरेन गाउन पहन रखा है, वही जोनस ने भी इसी डिजाइनर के कपड़े पहने हैं। दोनों ने आफिशियल एक दूसरे को ‘आइ डू आइ डू’ कह कर शादी पूरी कर ली है।

खास बात यह है कि यही वजह थी कि मुकेश अंबानी का पूरा परिवार 2 दिसंबर से ही पहले शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुका था और साथ ही प्रियंका के सभी करीबी मित्र भी पहुंच चुके थे। चूंकि शादी 2 दिसंबर से भी पहले हो जानी थी। खबर है कि सभी पुरुषों ने ब्लैक रंग का ड्रेस पहन रखा था। वही महिलाएं गाउन में थीं।

Related News