अपने जन्मदिन के मौके पर मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान!

img

नई दिल्ली ।। विश्व के 13वें सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी अब खिलौनों का व्यापार शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए वो लंदन की खिलौने बनाने वाली कंपनी खरीदने जा रहे हैं। इस कंपनी का नाम Hamelys है। अगर मुकेश अंबानी इस कंपनी को खरीदने में सफल हो जाते हैं तो हिंदुस्तान के खिलौना मार्केट में भी उनका अधिपत्य स्थापित हो जाएगा।

आपको याद दिला दें कि मुकेश अंबानी पिछले कुछ समय पहले नए कारोबार में निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं। कुछ दिन पहले वो रियल एस्टेट में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। हेमलीज चीन की एक कंपनी है। रिलायंस रिटेल की रिलायंस ब्रांड्स के पास हेमलीज की हिंदुस्तान की मास्टर फ्रेंचाइजी है। लंदन में खिलौने के एक पुराने स्टोर से हेमलीज ब्रांड शुरू हुआ था।

पढ़िएःदुश्मन देश में बस पर फिर हुआ आतंकी हमला, 12 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत

हिंदुस्तान में ये कंपनी सबसे बड़ी टॉय रिटेलर बनकर सामने आई है। हेमलीज के पास विश्वभर में 130 स्टोर हैं। इनमें से 87 हिंदुस्तान में हैं। दिसंबर 2018 में हेमलीज को 92 लाख पाउंड का घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले कंपनी ने 17 लाख पाउंड का मुनाफा हुआ था। 2015 में चीन के रिटेल ग्रुप सी बैनर इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने लुडेंडो एंटरप्राइजेज यूके लिमिटेड से हेमलीज को खरीदा था। हेमलीज समेत दूसरी बड़ी टॉय कंपनियों की हालत खराब है।

फोटो- फाइल

Related News