मुलायम सिंह ने शिवपाल यादव का इस तरह तोडा भ्रम, युवाओं से अपील की- बूढ़ों का…

img

नई दिल्ली।। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर शिवपाल सिंह यादव को झटका दिया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा है कि पार्टी को दिल्ली पहुँचने से कोई नहीं रोक सकता।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी ने साइकिल रैली से लोकसभा 2019 के लिये चुनावी अभियान की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही उनके पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा राम गोपाल यादव भी मौजूद थे। इस अभियान के साथ ही यूपी के अलग-अलग हिस्सों से समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा दिल्ली पहुंची और जंतर-मंतर पर यूपी से चली साइकिल यात्रा का समापन हुआ।

मुलायम सिंह के मंच पर पहुंचने पर बेटे अखिलेश यादव समेत कआ पार्टी नेताओं ने उनके चरण स्पर्श किये और गर्मजोशी के स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ता मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। मुलायम ने भी अपने शानदार स्वागत के बाद मंच से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।

मुलायम सिंह यादव ने इस समारोह को संबोधित करते हुए सपा कार्यकर्ताओं में नये जोश और उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि सपा अब युवाओं की पार्टी है और युवा जो चाहे वह कर दिखा सकता है। ऐसे में सपा को दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूढ़ों का सम्मान करना जिससे कि समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी न हाने पाए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाजवादी पार्टी में शामिल करें। लड़कियों का पार्टी में जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। नौजवानों से कहा, बेदाग रहना, नेता बन जाओगे। इस दौरान मुलायम सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 15 लाख देने का वायदा किया था। लेकिन मोदी सरकार ने एक रुपया नहीं दिया । सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई।

Related News