मम्मी और चाची के TV देखने में रुकावट बन रही थी 5 साल की मासूम, 20 बार मोमबत्ती से जलाया

img

नई दिल्ली ।। हर औलाद अपने मां के साए में सबसे अधिक महफूज महसूस करती हैं। उन्हें लगता है अगर इनके पास है तो दुनिया की कोई भी संकट उन्हें नहीं छू सकती है। लेकिन अगर मां ही अपनी बेटी की दुश्मन बन जाए तो क्या होगा। एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला नवी मुंबई से सामने आया है।

जहां TV देखने में खलल पड़ने पर एक मां और उसकी चाची ने बच्ची को 20 बार मोमबत्ती से जला दिया। इस हैरान कर देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। जब अनीता यादव और रिंकी घर पर TV सीरियल देख रही थी। इस दौरान बच्ची उनके बगल में खेल रही थी।

पढ़िए- पिता के सामने दरिंदो ने बारी-बारी से किया बेटी का गैंगरेप !

इस दौरान बच्ची के खेलने और आवाज दोनों को TV देखने में दिक्कत आ रही थी। फिर परेशान होकर उसकी मां और चची ने मोमबत्ती जलाकर बच्ची को दागना शुरू कर दिया। इस दौरान बच्ची की चाची रिंकी ने भी अनीता का साथ दिया था। जिसके बाद दर्द से चीखती रही।

वहीं जब शाम को बच्ची के पिता धनंजय यादव काम से वापस घर लौटा तो देखा कि बच्ची बेसुध पड़ी है। जिसके बाद धनंजय ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। वहीं घटना के बाद पुलिस ने दोनों अनीता और रिंकी को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बच्ची के शरीर पर 20 जख्म के निशान है। इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

फोटो- फाइल

Related News