इस युवक ने 8 महिलाओं को ऐसे बनाया था अपना शिकार, हुआ खुलासा

img

नई दिल्ली ।। Truck transport के व्यापार में ज्यादा फायदा न होता देख एक शख्स को जल्‍दी से पैसा कमाने का जो तरीका निकाला वह हैरान करने वाला है। तमिनाडु के एक युवक ने एक के बाद एक आठ महिलाओं से शादी की और उनसे 4.5 करोड़ रुपए बनाए।

महिलाओं से उनकी कमाई ठगने के बाद आरोपी ने सभी को छोड़ दिया। लेकिन मामले का खुलासा तब हुए जब चेन्नई की रहने वाली इंदिरा गांधी नाम की एक महिला इस ठगी का शिकार हुई और पुलिस में शिकाय की। महिला एक कॉलेज में लेक्चरर है और उसने अपने पति को छोड़कर आरोपी पुरषोत्तम के प्यार में पड़ गई थी।

महिला ने कुछ दिन बाद ही पुरुषोत्तम से शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के कुछ दिन बाद ही 57 साल के पुरुषोत्तम ने इंदिरा गांधी को सलाह दी वह अपना चेन्नई का मकान बेच दे जिससे कि दोनों फिर कोयंबटूर में रह सकें।
प्रेमी से पति बने पुरुषोत्तम पर इंदिरा को इतना भरोसा हो गया कि वह उसकी बात पर एक बार भी शक नहीं किया। जीवनभर की कमाई से खरीदे मकान को उसने डेढ़ करोड़ में बेच डाला।

पढ़िए- फिल्म अभिनेता सलमान को मिली जान से मारने की धमकी, कहा…

लेकिन जैसे ही उसने पुरुषोत्तम के खाते में पैसे ट्रांसफर कराए वैसे ही पुरुषोत्तम वहां से गायब हो गया। इसके बाद इंदिरा एक दो दिन तक पुरुषोत्तम से संपर्क करने की कोशिश और अंत उसने पाया कि वह अब न सिर्फ अपनी जीवन की पूरी कमाई खो चुकी है बल्कि अपना घर और पति दोनों को खो चुकी है।

लेकिन इंदिरा ने हार नहीं मानी और आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पुरुषोत्म ने सिर्फ इंदिरा को ही चूना नहीं लगाया बल्कि उससे शादी करने से पहले इसी तरह वह तीन और महिलाओं को चूना लगा चुका है।

पढ़िए- ये महिलाएं FaceBook पर ऐसे करती थी ये काम हुई अरेस्ट, 3 लाख रूपए हुए बारमद

इतना ही नहीं इंदिरा से शादी करने के बाद उसने 4 और महिलाओं से शादी की और उनके पैसे एंठने के बाद सभी को छोड़ चुका था। लेकिन उसने अमीर महिलाओं से शादी करने का जो तरीका अपनाया था वह हैरान करने वाला है।

शनिवार को तीन और महिलाओं ने आरोपी पुरुषोत्तम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया और पुलिस को बताया कि पुरुषोत्तम ने उनसे ठगी कर उन्हें भिखारी बना दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने तीनों से करीब 4.5 करोड़ रुपए की ठगी की है।

फोटोः प्रतीकात्मक

इसे भी पढ़िए

Óñ¬ÓññÓñ┐ ÓñùÓñ»Óñ¥ ÓñÁÓñ┐ÓñªÓÑçÓñ ÓññÓÑï ÓñíÓÑìÓñ░Óñ¥ÓñçÓñÁÓñ░ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñÑ Óñ░ÓñéÓñùÓñ░ÓÑçÓñ▓Óñ┐Óñ»Óñ¥Óñé Óñ«Óñ¿Óñ¥Óñ¿ÓÑç Óñ▓ÓñùÓÑÇ Óñ¬ÓññÓÑìÓñ¿ÓÑÇ, ÓñÉÓñ©ÓÑç Óñ╣ÓÑüÓñå ÓñûÓÑüÓñ▓Óñ¥Óñ©Óñ¥

Related News