कर्नाटक में कांग्रेस की बनेगी सरकार, इस रिपोर्ट से हुआ खुलासा

img

नई दिल्ली ।। कर्नाटक चुनाव को लेकर एक ओर जहां कांग्रेस रणनीतियां बना बनाकर भाजपा को लगातार झटका देती जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा कर्नाटक में कांग्रेस से सत्ता छीनने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। तो वहीं इसी बीच कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।

दरअसल, एक आंतरिक सर्वे में कांग्रेस को 126 सीटें मिलने की उम्मीद की गई है, जो 2013 से चार सीटें ज्यादा हैं, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी को 70 सीटें मिलने का अनुमान है। जो पिछले चुनाव से लगभग 30 सीटें अधिक होंगी।

पढ़िए- BJP को फिर लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले ये दिग्गज नेता समर्थकों समेत कांग्रेस में हुआ शामिल

सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की सत्ता में वापसी हो रही है। येद्दियुरप्पा से अधिक लोकप्रिय सिद्धरमैया को बताया गया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने इससे पहले भी सर्वे करवाया था और यह सर्वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन यात्रा के बाद और राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे से पहले किया गया था।

पढ़िए- अखिलेश-माया के डर से BJP ने बदली अपनी रणनीतियां, 3 दर्जन से ज्यादा नेताओं का टिकट कटा

तब कांग्रेस को 105 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था और कांग्रेस सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण 113 सीटों के आंकड़े से 8 सीटें पीछे रह रही थी। लेकिन जब से राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे पर हैं तब हवा का रुख कांग्रेस की ओर है, ऐसा सर्वे में उभर कर सामने आया है।

फोटोः फाइल

Related News