नई दिल्ली ।। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को फुटवियर कंपनी बाटा ने अपना ब्रांड एंबेसेडर चुना है। 21 साल की युवा मंधाना South Africa के दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में बुधवार को 135 रन की अपने करियर की सबसे बेस्ट पारी खेली।

उन्होंने 129 गेंदों पर 135 रन की अपनी पारी में 14 चौकों और एक SIX लगाया। उनकी इस सेंचुरी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है।
पढ़िए- कोहली के शतक के तुरंत बाद अनुष्का शर्मा ने किया कुछ ऐसा कि लोग कह रहें Awesome

तो वहीं बाटा का ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने पर मंधाना ने कहा है कि जब मैंने पॉवर के लिए संपर्क किया था, तो सबसे पहले ये पता चला कि इस ब्रांड का विजन ज्यादा से ज्यादा युवा भारतीयों को फिटनेस के रास्ते पर लाने में सक्षम बनाना है, इसलिए ये एक ऐसा ब्रांड है जिसके साथ जुड़ना मुझे पसंद है।
_1620055073_100x75.png)
_506618191_100x75.png)
_885657863_100x75.png)
_1292490632_100x75.png)
_850836615_100x75.png)