Breakup के बाद पहली बार मस्ती करती दिखी नेहा कक्कड़, देखें वायरल Video

img

डेस्क. कुछ समय पहले तक सिंगर नेहा कक्कड़ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। उस समय उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें नेहा कक्कड़ ने ब्रेकअप होने का दर्द अपने फैंस के साथ शेयर किया था और बताया था कि वो डिप्रेशन का शिकार हो चुकी है, लेकिन आज कल वो अपनी वायरल हो रही पोस्ट के चलते काफी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी पसंद किया गया था जहां पर उन्होंने अपने को-सिंगर सोनू निगम को काफी परेशान कर दिया था। अब एक बार फिर से नेहा अपने एक वीडियो से लोगों को गुदगुदा रही हैं।

आपको बता दें कि, नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो एक बच्चे के साथ अपने सुपरहिट गाने ‘आंख मारे’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस मजेदार वीडियो में वो अपने पार्टनर के साथ जम कर मस्ती कर रही हैं। इतना ही नहीं वो इस बच्चे के साथ बिल्कुल बच्चा बन गई है। इस वीडियो में नेहा एक दम नखरीली लड़की की तरह नजर आ रहा है। यह वीडियो इस, बात का सबूत है कि वो अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज तो करती ही है साथ ही साथ वो एक अच्छी डांसर भी हैं।

https://www.instagram.com/p/Bspmg-9nCFY/?utm_source=ig_web_copy_link

नेहा के इस रूप को देख कर कहना गलत नहीं होगा कि वो अपने ब्रेकअप के सदमे से आखिरकार बाहर आ ही गई हैं। यहां बता दें कि, नेहा का हाल ही में उनके बॉयफ्रैंड हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हुआ था और दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी तस्वीरें भी हटा ली थीं। जिस ब्रेकअप के बाद से ही नेहा काफी परेशान चल रही थी।

Related News