सपा में हुई नए चेहरे की एंट्री, BJP उम्मीदवार राजनाथ सिंह को मिलेगी कड़ी टक्कर!

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी की सबसे अहम सीट लखनऊ से BJP उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ गठबंधन ने नए चेहरे को तवज्जो दी है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की वाइफ पूनम सिन्हा गठबंधन से सपा उम्मीदवार के तौर पर लखनऊ से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने उनका नाम लगभग तय कर लिया है।

खबर के मुताबिक, बीते कुछ वक्त से सपा लखनऊ से किसी नए लेकिन चर्चित चेहरे की तलाश में थी जिसकी खोज पूनम सिन्हा पर आकर खत्म हुई। पिछले दिनों शत्रुघ्न सिन्हा की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी, जिसमें पूनम सिन्हा को लखनऊ से टिकट देने पर बात हुई थी।

पढ़िए-अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने किया बड़ा खुलासा, सच्चाई जानकर उड़ गए चुनाव आयोग के होश

आपको बता दें कि पूनम सिन्हा को सपा से मैदान में उतारे जाने की वजह सिन्हा नाम का स्टारडम माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि स्टारडम का फायदा चुनावी माहौल में मिल सकता है। इतना ही नहीं बल्कि पूनम सिन्हा सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसका अच्छा वोट बैंक यूपी राजधानी लखनऊ में है।

फोटो- फाइल

Related News