नीता अम्बानी को बड़ी उपलब्धि, दुनिया के इस बड़े आर्ट म्यूजियम में बनी ट्रस्टी

img

दुनिया के कुछ बेशुमार अमीरों में से एक मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है. आपको बता दें कि आईपीएल की एक टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अम्बानी को अब न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्ट के लिए चुना गया है। वहीँ गौर करने वाली बात तय है कि म्यूजियम के 150 साल के इतिहास में ट्रस्टी बनने वाली वह पहली भारतीय हैं।

गौरतलब है कि मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अंबानी को ट्रस्टी बनाने की घोषणा स्वयं म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रोडस्की ने की। इस दौरान ब्रोडस्की मीडिया वार्ता करते हुए कहा कि अंबानी के बोर्ड में शामिल होने से म्यूजियम की क्षमताओं में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं उन्होंने आगे कहा कि भारतीय कला और संस्कृति को संरक्षित व बढ़ावा देने की नीता अंबानी की प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि ट्रस्टी बनने से म्यूजियम की क्षमताओं में बढ़ोत्तरी होगी। हमें उन्हें बोर्ड में शामिल करते हुए बड़ी खुशी हो रही है।

दिल्ली फिर से बनी गैस चैम्बर, प्रदूषण के चलते सभी स्कूल 15 नवंबर तक बंद

आपको बता दें कि मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्ट में चुने जाने के मौके पर नीता अंबानी ने कहा की इससे वे सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के और ज्यादा प्रयास कर पाएंगी। नीता अम्बानी ने आगे मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट पिछले कई सालों से भारतीय कला में दिलचस्पी ले रहा है। वैश्विक मंचों पर म्यूजियम की भारतीय कला के प्रति रूचि ने मुझे प्रभावित किया है।

वहीं 149 साल पुराने मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में दुनियाभर की 5000 साल तक पुरानी कलाकृतियां भी मौजूद हैं। हर साल लाखों लोग म्यूजियम देखने पहुंचते हैं। इनमें कई अरबपति और सेलेब्रिटी भी होते हैं। इस बात की जानकारी देते हुए नीता अंबानी ने कहा कि देश की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के लिए मेरे प्रयासों को दोगुना करने में यह सम्मान मेरी मदद करेगा।

Related News