नई दिल्ली ।। बॉलीवुड की एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर के रिश्तों को लेकर कई तरह की खबरें आ चुकी हैं। बता दें कि दोनों बहुत टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया-रणबीर अपने रिश्ते को खुलकर सबके सामने स्वीकार कर चुके हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के लिए सीरियस भी हैं। पिछले दिनों आई खबरों में तो ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों साल 2019 तक तो शादी कर लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि दोनों फिलहाल रिलेशनशिप फेज को इंजॉय कर रहे हैं।
जब एक्ट्रेस आलिया भट्ट से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका हैरान करने वाला जवाब दे दिया हैं। आलिया के इस जवाब को सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें रणबीर से शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। बार-बार शादी के बारे में बातें होने पर आलिया ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग ऐसे टॉपिक के बारे में बातें क्यों करते रहते हैं।
इतना ही नहीं शायद आपको हमारी बातों पर यकीन तक न हो। आलिया भट्ट ने शादी के सवाल पर कहा कि, उन्होंने अपने काम से शादी कर ली है।