ओम प्रकाश राजभर ने खोल दिया BJP का सीक्रेट प्लान, बनाया था ये जातीय समीकरण !

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज कहा कि राज्य में SP-BSP गठबंधन से निपटने के लिए लोकसभा चुनाव 2019 से 6 माह पहले BJP सरकार ब्रह्मास्त्र छोड़ेगी।

ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभाSP) के अध्यक्ष राजभर ने बलिया जिले के रसड़ा स्थित अपने निवास पर मीडिया से कहा कि ‘राज्य में SP और BSP गठबंधन को हराने के लिए BJP ने तैयारी कर ली है। BJP ने ब्रह्मास्त्र बना लिया है और इसे लोकसभा चुनाव के छह माह पहले छोड़ा जाएगा।

BJP आसानी से SP-BSP गठबंधन को पटखनी दे देगी

SP,BSP और कांग्रेस पिछड़े वर्ग की 17 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने का झुनझुना थमाकर सरकार बनाती रही है। BJP सरकार ओबीसी को तीन श्रेणी में विभाजित करेगी।

इससे समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग पड़े ओबीसी वर्ग के बड़े तबके को न्याय मिलेगा। इस वर्ग के सहारे BJP आसानी से SP-BSP गठबंधन को पटखनी दे देगी।

कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में SP और BSP ने गठबंधन किया है। यह दो ताकते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। राजभर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल की चिंता मोदी नहीं हैं।

बल्कि राहुल सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। राहुल कांग्रेस से दूर हो गए दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय को सत्ता के लिए पार्टी में फिर से जोड़ने के लिए परेशान हैं।

Related News