डॉक्टर IVF क्लिनिक की आड़ में महिलाओं को देता था धोखा, बन गया 60 बच्चों का बाप!

img

 

DESK.डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है लेकिन यदि वही डॉक्टर ही आपके साथ िएतना बड़ा धोखा देदे तो उसे आप क्या कहेंगे। ऐसे ही एक डॉक्टर की काली करतूत सामने आयी है जो IVF क्लिनिक चलाता था। बच्चे पाने की चाहत में इस IVF क्लिनिक में आने वाली महिलाओं के साथ एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। एक डॉक्टर महिलाओं को धोखा देकर कम से कम 49 बच्चों का बाप बन गया। डॉक्टर ने एक प्रसिद्ध IVF क्लिनिक की आड़ में ये कृत्य किया।

मामला नीदरलैंड के रॉटेरडम का है। DNA टेस्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि जन करबात नाम के इस डॉक्टर ने कम से कम 49 महिलाओं के प्रेग्नेंसी के लिये अपने स्पर्म(Sperm) का इस्तेमाल किया। हालांकि, ये संख्या बढ़ भी सकती है।

वर्ष 2017 में जन करबात की मृत्यु हो गई थी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पैरेंट्स को डॉक्टर के DNA टेस्ट के रिजल्ट दिये जायें। डॉक्टर ने स्पर्म डोनर(Sperm donor) की जगह पर धोखे से अपने ही स्पर्म का इस्तेमाल कर डाला। डिफेंस फॉर चिल्ड्रेन नाम की संस्था के मुताबिक जांच में डॉक्टर के DNA से 49 बच्चों के DNA मैच हो गये। हालाँकि डॉक्टर का क्लिनिक अब बंद हो चुका है।

89 वर्ष की उम्र में मृत्यु से पहले आरोपित डॉक्टर ने स्वीकार किया था कि वह अब तक 60 बच्चों का बाप बन चुका है। वर्ष 2009 में क्लिनिक पर अनियमितता के आरोप लगने के बाद उक्त क्लिनिक को बंद कर दिया गया था।

डच मीडिया(Dutch media) की रिपोर्ट के मुताबिक, करबात ने बाद में यह भी स्वीकार किया था कि उसने कई डोनर के ‘स्पर्म’ को मिक्स कर दिया था। डॉक्टर के परिवार पर मुकदमा किया गया था, तब जाकर उन्होंने डॉक्टर के DNA रिपोर्ट को शेयर किया।

Related News