Aadhar Card देखते ही मंडप छोड़कर भागा होने वाला पति, दुल्हन पहुंची थाने, मामला जान सभी रह गए हैरान

img

झारखंड ।। आंध्र प्रदेश में विवाह की रस्मों के बीच दूल्हे ने अचानक फेरे लेने से करने से मना कर दिया। दूल्हा के परिजनों का आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने अपनी जाति छिपाई। जब उन्होंने Aadhar Card देखा तो मिसमैच होने की वजह रिश्ता टूट गया। घटना के बाद दुल्हन रोने लगी और इंसाफ के लिए पुलिस थाने पहुंच गई।

मामला गुंटूर जनपद के क्रोसुरु मंडल के गडेवरिपलेम गांव का है। यहां पेशे से किसान मुन्नंगी वेंकट रेड्डी की गांव में ही रहने वाली लड़की से शादी हो रही थी। शादी के दौरान जब पंड़ित ने विवाह का कार्ड जारी करने के लिए दोनों के Aadhar Card मांगे तो दुल्हन के पिता का सरनेम आधार में अन्य प्रमाणपत्रों से अलग था।

पढ़िए-फोन पर बीवी की गंदी फोटो देख उड़े होश, फिर जो राज खुला वो और भी चौंकाने वाला था…

दुल्हन के परिजन के Aadhar Card में सरनेम में ‘रेड्डी’ नहीं था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया और रस्मों के बीच मंडप छोड़कर परिवार के साथ चला गया। दुल्हन पक्ष ने बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा नहीं माना। इस घटना से दुल्हन रोने लगी। उन्होंने पुलिस स्टेशन में जाकर इंसाफ मांगा।

वहीं, पुलिस ने बताया कि शादी को लेकर दोनों ही परिजनों ने बहुत तैयारियां की थीं। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्रोसुरू के एसआई जनार्दन ने बताया कि दूल्हा और उसके परिजन फिलहाल फरार हैं। हम उनके अन्य रिश्तेदारों से संपर्क में हैं।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News