मंच पर शिवपाल ने बयां किया दर्द, बोले- मैंने सिर्फ ये चीज मांगी थी, और अखिलेश ने…

img

उत्तर प्रदेश ।। समाजवादी पार्टी से अगल होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन करने वाले उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव आज रविवार को अपनी पूरी ताकत दिखाया। नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जरिए लखनऊ के रमाबाई आम्बेडकर मैदान में पहली सबसे बड़ी रैली की है।

वहीं लोगों को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि कहा हमें इस रैली में देश के हित के लिए मजबूत फैसला लेना है, यही से हमें नई शुरुआत करनी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है लोग दुखी है, इसलिए हमने इस रैली का मान जनाक्रोश रखा है। आज हमारा देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। भाजपा सरकार ने एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाया है।

पढ़िए- मुलायम के साथ आने को लेकर शिवपाल ने किया बड़ा खुलासा, सपा में मचा हड़कंप

शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि नेताजी ( मुलायम सिंह यादव) हमारे आदर्श नेताजी के साथ 40 साल काम किया। नेताजी हमारे साथ आए हैं। यहां सबको संबोधित किया है। हम नेताजी के साथ सपा में रहना चाहते थे। हम नहीं समाजवादी पार्टी से अलग होना चाहते थे। मेरे साथ क्यों एेसी नौबत आई है। मैंने तो कुछ मांगा भी नहीं था।

न कोई पद मांगा न मंत्री बनने के लिए कहा, मैंने तो सिर्फ नेता जी का साथ मांग। उन्होंने जो आदेश दिया उसका पालन किया। मैंने अपने परिवार में भी सबका आदेश माना है, छोटा हो या बड़ा। मैं केवल सम्मान चाहता हूं, सिर्फ नेता जी का सम्मान मांगा था।

शिवपाल ने मुलायम सिंह को बताते हुए कहा कि मैंने बहुत इंतजार किया आपने भी बहुत प्रयास किया अौर इन चापलूसो, चुगलखोरों की वजह से ये सब कुछ हुआ। अखिलेश का नाम बिना लिए कहा कि मैंने तो उनका भी सम्मान किया था। पर मेरी बात को कभी सुना नहीं गया। शिवपाल ने कहा कि मैंने प्रगतिशील पार्टी नेताजी की इजाजत से बनाई।

फोटो- फाइल

Related News