महिलाओं को जब यह जानना होता है की उन्हें बेस्ट ऑर्गजम कौन देगा तो वो काफी कुछ समझ नहीं पाती। बेस्ट ऑर्गजम कैसे मिलेगा के संदर्भ में कई सवाल है, जैसे- एक स्टडी की मानें कि अमीर, गुडलुकिंग या इंटेलिजेंट नहीं बल्कि कुछ और खूबी वाले मेल बेहतर ऑर्गजम देते हैं।
सोशियोअफेक्टिव न्यूरोसाइंस ऐंड साइकॉलजी की एक स्टडी के मुताबिक अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले और फनी लड़के बेहतरीन ऑर्गजम देते हैं। फनी लोग इसे पढ़कर खुश कर सकते हैं और इस बात का सपॉर्ट साइंस भी करती है। हालांकि आकर्षण की वजह कुछ और भी गुण हैं।
अगर आप महिलाओं से भी पूछें तो उनकी टॉप लिस्ट में ऐसे लड़के ही होते हैं जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़िया होता है। हां, मगर अच्छे लुक्स और हॉट बॉडी को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता। लेकिन बात अगर ऑर्गजम की करें तो मजाकिया लड़के ही यहां बाजी मारते हैं।
इस नतीजे पर पहुंचने के लिए जो स्टडी करवाई गई उसमें 103 सिंगल महिलाओं ने हिस्सा लिया। उनसे सेक्स लाइफ से जुड़े कई सवाल किए गए जैसे उन्हें कितने बार ऑर्गजम फील होता है या वह कैसे लड़के के साथ इंटिमेट होना पसंद करती हैं वगैरह।
शुरुआती तौर महिलाएं सेक्स के दौरान कितने बार ऑर्गजम फील करती हैं, यह उनके पार्टनर की इनकम, आत्मविश्वास और उनके आकर्षक होने से जुड़ा पाया गया। ऑर्गजम की इंटेसिटी इस बात पर भी निर्भर थी कि वे अपने पार्टनर की ओर किस हद तक आकर्षित हैं।
इसलिए दूसरे शब्दों में कहें तो जिन लड़कों के बैंक अकाउंट्स भरे थे, जो हॉट और आत्मविश्वासी थे, उनसे महिलाओं को बेस्ट ऑर्गजम मिल रहा था। महिलाओं ने ऑर्गजम की इंटेसिटी को सीधे पुरुषों के आकर्षक होने से जोड़कर बताया। हालांकि ये बातें सही साबित हुईं।
फाइनली स्टडी के मुताबिक लुक्स और कॉन्फिडेंस जैसे फैक्टर्स को तो दिमाग में रखा ही जाता है लेकिन अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर होना पर्सनैलिटी के सबसे सेक्सी लक्षण के रूप में सामने आया। यहां तक कि सेंस ऑफ ह्यूमर की रेटिंग फिजिकल अपीयरेंस से भी ऊंची पाई गई। ह्यूमर, आकर्षक पर्सनैलिटी, क्रिएटिविटी, भावनात्मक होना, भरोसेमंद होना और शरीर से आने वाली भीनी खुशबू, पुरुषों के ये गुण महिलाओं को आकर्षित करते हैं।