गुजरात में बारिश का तांडव, कहीं बहे मंदिर, तो कहीं खिलौनों की तरह बही गाड़ियां

img

नई दिल्ली ।। गुजरात राज्य में पिछले 24 घंटे से जारी बारिश होने से कई जिलों में नदियां उफान पर है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 177 तालुकाओं में बारिश दर्ज की गई हैं। सबसे अधिक अमरेली के खांभा में 6 इंच वर्षा दर्ज की गई है।

वहीं जूनागढ़ केशोद नवसारी चीखली में भी 4 इंच वर्षा दर्ज की गई है। अमरेली के लिलिया में 3 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई हैं। वही राज्य के 12 तालुकाओं में तीन इंच से ज्यादा और 24 तालुकाओं में दो इचं से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। राज्य के 49 तालुकाओं में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई है।

पढि़ए-चंद्रयान 2 को लेकर अचानक आई इतनी बड़ी खबर, इसरो के वैज्ञानिकों की मुश्कलें बढ़ी

जामनगर जिले में रणजीत सागर डेम निरंतरर बारिश से हुआ ओवर फ्लो 4 साल के लम्बे समय के बाद यह डेम ओवर फ्लो हुआ। जामनगर में लगातार बारिश के बाद 26 में से 20 डेम में पानी भारी मात्रा में जमा हुआ है। डेम के ओवर फ्लो होने का सुन्दर नजारा देखने को मिला है।

वहीं सौराष्ट्र सहित गुजरात के कई इलाको में भारी वर्षा की चेतावनी के बाद भावनगर शहर और जिले में भारी वर्षा देखने मिल रही हैं। इस बार काफी भारी होने की वजह से लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे है। भावनगर शहर में आज सुबह से कई इलाकों में भारी वर्षा हो रही है।

सुबह के समय निरंतर दो घंटे तक भारी वर्षा की वजह से कई इलाके में पानी भर गया है। कई इलाकों में मकानों में पानी भरा नजर आया है। इस वजह से लेाग मुसीबत में फसे नजर आये सड़को पर पानी भर जाने की वजह से वाहन चालकों और बच्चें को काफी दिक्कत हेाती नजर आई है।

फोटो- फाइल

Related News