सिख श्रद्धालुओं से पाकिस्तान वसूलेगा 20 डॉलर, हिंदुस्तान ने जताई आपत्ति

img

पंजाब ।। करतारपुर जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए पाकिस्तान ने आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन नवंबर में किया जाएगा। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों के दो जत्थे क्रमश: 5 और 6 नवंबर को जाएंगे।

डेरा बाबा नानक साहिब और गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था 13 और 14 नवंबर को वापस भारत आएगा। वहीं अभी दोनों देशों के बीच श्रद्धालुओं से 3120 पाकिस्तानी रुपए (20 डॉलर) वसूलने पर सहमति नहीं बन पाई है। दरअसल, पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर का अंतिम मसौदा भारत को भेज दिया है।

पढि़ए-हिंदुस्तान ने उठाया ये बड़ा कदम, तड़प तड़प कर मरेगा पाकिस्तान, जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान भारतीय सिख तीर्थयात्रियों से 3120 पाकिस्तानी रुपए (20 डॉलर) लेने पर अड़ा हुआ है। मसौदे के मुताबिक, हर कोई बिना किसी प्रतिबंध के करतारपुर कॉरिडोर का उपयोग कर सकता है। भारत कम से कम 10 दिन पहले तीर्थयात्रियों की सूची पाकिस्तान को सौंपेगा। पाकिस्तान इस पर 4 दिन में जवाब देगा। वहीं करतारपुर साहिब जाने वाले सभी यात्रियों को जीरो प्वाइंट पर परिवहन की सुविधा दी जाएगी।

Related News