pics: क्रिसमस की छुट्टियों पर सिंगापुर ही क्यों जाना पसंद करते हैं लोग !

img

पर्यटन डेस्क. अगर आप भी अपनी क्रिसमस की छुट्टियों को यादगार बनाने की सोच रहे हैं तो सिंगापुर बेस्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन है। सिंगापुर जाना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। यहां अलग-अलग धर्म के लोग एकजुट होकर रहते हैं। विभिन्न देशों के लोगों से मिलना और वहां के संस्कृति को जानना एक अच्छा अनुभव होगा।

सिंगापुर

सिंगापुर दक्षिण एशिया और मलेशिया के बीच में स्थित है,यहां क्रिसमस को बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस शहर को शेरों का शहर भी कहा जाता है। कहते हैं इस शहर को प्राकृतिक सुंदरता का वरदान मिला हुआ है। सिंगापुर में एक जगह ऐसी भी है, जहां भारतीय लोगों का स्पेशल बाजार लगता है।


यहां 24 दिसंबर की रात 12 बजते ही क्रिसमस का जश्न शुरू हो जाता है। कुछ लोग परिवार के साथ आते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस का लुत्फ उठाने आते हैं। समुद्र के किनारे से लेकर सिंगापुर के हर एक कोने में क्रिसमस के जश्न में लोग सराबोर होते हैं।

यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच सूर्यास्त का नाजारा देखना बेहद खूबसूरत होता है। इस जगह को हनीमून के लिए बेस्ट प्लेस माना जाता है। यहां के बॉर्टेनिकल गार्डन में विभिन्न प्रकार की फूल पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित करते हैं।

सिंगापुर में लोग ज्यादातर अंग्रेजी और चाइनीज बोलना पसंद करते है। सिंगापुर शॉपिंग के लिहाज से भी बेस्ट प्लेस है। यहां लोग कम पैसों में जी भरकर खरीददारी करते हैं। रात के समय सिंगापुर का दृश्य रोमांचक होता है। नाइट पार्टी में लोग मस्त होकर झूमते नाचते नजर आते हैं।

Related News