लोग इन्हें कहते हैं ओडिशा का मोदी, जानिए मोदी सरकार के सबसे गरीब मंत्री के बारे में!

img

नई दिल्ली ।। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से लोकसभा इलेक्शन (Lok Sabha Elections) में जीत दर्ज की। जहां भाजपा को अकेले अपने दम पर 303 सीटें मिली, तो वहीं NDA गठबंधन साथ मिलकर 350 सीटें जीतने में सफल रहा। इसके बाद राजनीति गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पीएम मोदी के नाम के चर्चे होने लगे।

हर कोई उनके दोबारा प्रधानमंत्री बनने को लेकर उत्साहित है। वहीं इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक और नाम बहुत ज्यादा चर्चा में है जिसे लोग ‘ओडिशा का मोदी’ कहकर संबोधित कर रही है। आईये जानते हैं कौन हैं ये।

पढ़िए- मोदी कैबिनेट से बाहर हुईं अनुप्रिया पटेल, पार्टी ने दी ये सफाई

सोशल मीडिया पर सुलगना डैश नाम के एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें प्रताप सरंगी की 3 तस्वीरें शेयर की गई। इन तस्वीरों में वो जमीन पर बैठ हुए नजर आ रहे हैं और वो अपने सामान और कागजों को ठीक कर रहे हैं।

इस ट्वीट में लिखा हुआ है कि ये ओडिशा के मोदी हैं, इन्होंने शादी नहीं की। इनकी माताजी का बीते साल देहांत हुआ। इनके पास अधिक प्रॉपर्टी नहीं है। एक छोटे से घर में ये रहते हैं और साइकिल चलाते हैं। जमीनी स्तर पर इन्हें लोगों का सपोर्ट है। ओडिशा के बालासोर से जीत के बाद श्री प्रताप सारंगी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं।

फोटो- फाइल

Related News