फिल्म प्रमोशन छोड़ विराट को सपोर्ट करने पहुंचीं अनुष्का, इस तरह जीता सबका दिल !

img

New Delhi. राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आयोजित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार में सभी की निगाहें इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली पर टिकी हुई थी। जो सचिन तेंदुलकर (1997-98) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद खेल रत्न हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

विराट कोहली

इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लिया। जी हां, जिस वक्त विराट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अवॉर्ड ले रहे थे। उस उस दौरान उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऑडियंस के बीच बैठकर अपने पति का हौसला बढ़ा रही थीं।

अनुष्का से साथ उनकी सास और विराट कोहली की मां सरोज खान भी नजर आईं। जो अपनी बहू के साथ बेटे के लिए तालियां बजा रही थीं।

अनुष्का की सादगी ने जीता दिल…

पति विराट कोहली को मिल रहे इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनने के लिए अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म सुई-धागा का प्रमोशन छोड़कर पहुंची थीं। वो यहां सिंपल क्रीम कलर की साड़ी और डिजाइनर ब्लैक ब्लाउज में दिखीं। साथ ही माथे पर बिंदी और बड़े झुमकों में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही उनकी एवरग्रीन स्माइल भी उनके चेहरे पर थी। जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी। उनकी ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज कोहली पिछले तीन साल से बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं. उन्हें इससे पहले 2016 और 2017 में भी इस पुरस्कार के लिये नामित किया गया था. कोहली ने अब तक 71 टेस्ट मैचों में 6147 रन और 211 वनडे में 9779 रन बनाये हैं.

कोहली यहां पत्नी अनुष्का शर्मा के अलावा मां सरोज कोहली और भाई विकास के साथ यहां पहुंचे थे। इससे पहले 2013 में अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले कोहली को पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन करने के लिये देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिये चुना गया।

Related News