PIX: अयोध्यावासियों ने एक दिन पहले ही मना ली दिवाली और बनाया विश्व-रिकॉर्ड, देखिये धर्मनगरी के अद्भुत नजारे

img

www.upkiran.org

अयोध्या।। बुधवार का दिन धर्म नगरी अयोध्या का नाम इतिहास में एक अलग स्थान में दर्ज हो गया। श्रीराम की नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , यूपी के राज्यपाल और प्रदेश-केंद्र के कई मंत्रियों की उपस्थिति में ऐतिहासिक दीपावली मनाई गई। “जय श्रीराम” के उद्घोष और हेलीकॉप्टर से पुष्प-वर्षा के बीच सरयू तट पर 1 लाख 87 हजार 213 दीये जलाने का विश्व-रिकॉर्ड बना। इस दौरान CM योगी ने आरती की। इसके पहले 1 लाख 50 हजार नौ दीये जलाने का रिकॉर्ड दर्ज था।

धर्म नगरी अयोध्या में सरयू के तट पर बुधवार को अद्भुत नजारा था। दीयों से पूरे घाट को रोशन किया गया। दीपावली से एक दिन पहले बुधवार को धर्मनगरी अयोध्या यादगार दीपोत्सव की साक्षी बनी। प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों ने इस ऐतिहासिक अवसर का आनंद लिया। वहीँ अयोध्यावासियों ने सरयू के तट पर दो लाख दीयों को प्रज्ज्वलित कर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया और एक दिन पहले ही दीपावली मना ली।

इस तरह के अनूठे दीपोत्सव के मौके पर राम-नगरी त्रेता-युग की साक्षी बनी। भगवान राम-सीता और लक्ष्मण का पुष्पक-विमान रूपी हेलीकाप्टर से अवतरण हुआ। राज्यपाल राम नाइक व CM योगी ने भगवान राम के दिव्य-स्वरूप का राज्याभिषेक किया। रामकथा पार्क में आयोजित इस भव्य दीपोत्सव एवं श्रीराम राज्याभिषेक समारोह में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम-मंदिर से पहले केंद्र सरकार की मदद से अयोध्या का नव-निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरी कार्य-योजना बन चुकी है। इसके अनुरूप ही केंद्र व प्रदेश सरकार मिल कर चार चरणों में राम की नगरी को विश्व-स्तर के “पर्यटन हब” के रूप में विकसित करेंगे। समूचे विश्व के राम-भक्तों को पूरी तरह बदली हुई नई अयोध्या की सौगात आने वाले समय में मिलेगी। इसके लिए प्रथम चरण में 133 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है।

CM ने यह भी कहा कि जल्द ही राम-नगरी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने घोषणा की, कि अगले वर्ष से रामायण मेले को भव्य-स्वरूप देते हुए “मुस्लिम देश इंडोनेशिया” समेत विश्व के 12 देशों की रामलीला का मंचन किया जायेगा। इस अवसर पर सीएम ने विपक्षियों पर भी करारे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 15 वर्षो के “रावणराज” का अंत हो चुका है और अब आज से “रामराज्य” लाये जाने की शुरुआत हो रही है।

योगी ने बिना सपा-बसपा की पूर्व की सरकारों का नाम लिये कहा कि रावणराज में जाति-धर्म, परिवार और क्षेत्र के नाम पर भेद-भाव किया जाता था, अब हम इसे पूरी तरह खत्म कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 15 वर्षो तक यूपी को रावणराज देने वाले जब बेनकाब हुए तो घटिया-स्तर के आरोप-प्रत्यारोप पर उतर आये। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आप सभी की भावना का सम्मान होगा, इंतजार करो। जब ताकत हाथ में होगी तो आप जो चाहोगे, सरकार वही करेगी। यह ताकत विकास की होगी। तुष्टिकरण-मुक्त उत्तर-प्रदेश का निर्माण शुरू हो गया है।

http://upkiran.org/10325

Related News