OMG!! उड़ान भर रहा था प्लेन, तभी आने लगी तेज आवाज और फिर…

img

अजब-गजब ।। प्लेन में यात्रा करते समय हर यात्री यही उम्मीद करता है कि वो सफलतापूर्वक अपने घर पहुंच जाएं, लेकिन कई बार विमान में खराबी आने की वजह से प्लेन हादसे का शिकार भी हो जाते हैं।

ऐसे में सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। हालांकि प्लेन का पायलट ऐसे हादसों को टालने की पूरी कोशिश करते हैं। जैसा कि दिल्ली से कानपुर जा रहे प्लेन के पायलट ने किया।

पढ़िए- दिल्ली के आखिरी हिन्दू सम्राट की वो प्रेम कहानी जिसने बदल डाला हिंदुस्तान का इतिहास

दरअसल, स्पाइस जेट की एक फ्लाइट दिल्ली से कानपुर जा रही थी। तभी पायलट ने विमान से तेज आवाज सुनाई देने लगी। क्योंकि विमान में कोई तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। उसके बाद पायलट ने अनाउंस किया कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उसे वापस दिल्ली उतारा जा रहा है।

उसके बाद प्लेन में सफर कर रहे यात्री परेशान हो गए। यात्रियों को लगा कि विमान की तकनीकी गड़बड़ी को थोड़ी देर में ठीक कर लिया जाएगा, लेकिन प्लेन में आई कमी को ठीक करने में दो घंटे लग गए। उसके बाद ये फ्लाइट दिल्ली से कानपुर सवा दो घंटे की देरी से पहुंची। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद यात्रियों ने बताया कि विमान में कमी आने की वजह से उनका बहुत वक्त खराब हो गया।

फोटो- फाइल

Related News