गुजरात और हिमाचल की जीत से उत्साहित पीएम मोदी ने दिया ये नया नारा

img

नई दिल्ली ।। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP को मिली जीत से उत्साहित PM NARENDRA MODI ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए ‘जीतेगा भाई जीतेगा, विकास ही जीतेगा’ का नया नारा दिया।

PM ने कहा कि विकास के मार्ग से ही जनता की समस्याओं का समाधान होगा। इस जीत के लिए गुजरात और हिमाचल की जनता को शत शत नमन। GST लागू होने के बाद पिछले दिनों हुए यूपी चुनाव में BJP को भारी जन समर्थन मिला। कहा जा रहा था GST की वजह से यूपी में BJP का खात्मा होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 

गुजरात और हिमाचल

 

उन्होंने आगे कहा ‘पिछले कई चुनावों में BJP को लगातार जीत मिली है जो कि सिर्फ विकास के मुद्दे पर ही मिल सकी है। लेकिन विकास का कोई मजाक उड़ाए ये देश स्वीकार नहीं कर सकता। BJP पसंद हो या नहीं विकास डिरेल न करें क्योंकि देश में विकास की भूख है।”

कहा कि ‘देश रिफॉर्म के लिए तैयार है। मिडिल क्लास की उम्मीदें बढ़ीं हुई है और देश को भ्रष्टाचार बर्दाशत नहीं। इस चुनाव में कांग्रेस के साथ कई ताकतें थी और हमारे खिलाफ कई षडयंत्र रचे गए, लेकिन जब EXIT POLL आया तो कुछ लोग परेशान नजर आने लगे।’

 

यह भी पढ़ें.  मोदी-शाह करते हैं इस यादव नेता पर पूरा भरोसा, 4 राज्यों में दिलवाई जीत

 

गौरतलब है कि इसके पहले PM मोदी जब BJPकार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो उनका विजेताओं सा स्वागत किया गया। फूलों की बौछार के बीच अपनी गाड़ी से उतरे PM का BJPके राष्ट्रीय अध्यक्ष AMIT SHAH ने पटका पहनाकर स्वागत किया।

BJPके दोनों नेताओं के बीच जीत की मुस्कान का आदान प्रदान हुआ, जिसके बाद मोदी ने शाह की पीठ थपथपाकर उन्हें जीत की बधाई दी। जोश से लबरेज BJPकार्यकर्ताओं के मोदी मोदी के नारों के बीच PM मोदी और अध्यक्ष AMIT SHAH मंच पर पहुंचे।

उनके साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए BJP अध्यक्ष AMIT SHAH ने भारत माता के जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं से कहा कि जीत की यह गूंज हिमाचल की पहाड़ियों से गुजरात के सागर तक जानी चाहिए।

 

फोटो-फाइल

Related News