पीएम मोदी को मिलेगा धोनी का साथ, BJP के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं माही

img

उत्तराखंड ।। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आपने मैंदान में चौंकाने वाले फैसले लेते हुए कई बार देखा होगा। ऐसा ही एक फैसला धोनी अब ले सकते हैं। हालांकि इस बार मैदान क्रिकेट का नहीं बल्कि राजनीति का होगा।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि धोनी BJP की सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल BJP ने धोनी और गौतम गंभीर को अपने चुनाव में स्टार प्रचारक की सूची में रखने का निर्णय लिया है। जिसके चलते धोनी के राजनीती में जाने की चर्चा तेज हो गई है।

पढ़िए- योगी सरकार ने गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण समेत 14 अहम फैसले को दी मंजूरी!

हालांकि धोनी के करीबी लोगों का कहना है कि अबी उनके राजनीति में आने की बात कहना काफी जल्दबादी होगी। फिलहाल धोनी का पूरा ध्यान 2019 में होने वाले क्रिकेट विश्वकप पर है। क्योंकि धोनी का पहला प्यार क्रिकेट ही है।

World Cup के बाद धोनी क्या निर्णय लेंगे, यह अभी बताया नहीं जा सकता। इधर, प्रदेश BJP को भी इस बारे में कोई खबर नहीं है। खबरों के अनुसार धौनी के साथ साथ गौतम गंभीर के भी BJP के पाले में आने की बात कही गई है। गौतम गंभीर दिल्ली से व धौनी झारखंड की किसी भी सीट से संसदीय चुनाव में उतर सकते हैं।

आपको बता दें कि रांची विवि के पूर्व खेल निदेशक व धौनी के करीबी माने जाने वाले जय कुमार सिन्हा ने बताया कि वेस्टइंडीज सीरीज खेलने जाने से पहले माही ने स्पष्ट कहा था कि अभी उसका पूरा ध्यान World Cup पर है। इसके अलावा वह अन्य किसी भी चीज के संबंध में नहीं सोच रहे हैं। माही रांची प्रवास के दौरान जय कुमार सिन्हा के साथ अक्सर बिलियड्स खेलते हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्रिकेट के बाद भी वह राजनीति में आएगा यह कहना जल्दबाजी होगी। क्रिकेट उसका पहला प्यार है और क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उसके लिए कोच, कमेंट्रेटर, चयनकर्ता बनने का रास्ता खुला है। गौरतलब है कि ‘संपर्क फॉर समर्थन’ के तहत BJP के अध्यक्ष अमित शाह धोनी से मिले थे। जिसके बाद से ही धोनी के राजनीति में आने का बाजार गर्म हो गया था।

फोटो- फाइल

Related News