…तो इसलिए नहीं होती लड़कियों की शर्ट में जेब

img

महिला और पुरुष में शारीरिक बनावट का काफी अंतर होता हैं। दोनों के रहन-सहन, लाइफ स्टाइल, पहनावे आदि भी अलग होते हैं। आप और हम महिलाओं को रोज देखते हैं और उनके कपड़ों को भी। मगर क्या आपने कभी गौर किया है कि लड़कियों के कपड़ों या शर्ट में जेब क्यों नहीं होती।

शर्ट में जेब

आप कभी भी ध्यान देना कि अधिकतर लड़कियों के कपड़े या शर्ट में आप जेब नहीं पाएंगे। जबकि इसके पीछे की वजह कोई जान नहीं पाया है। मगर ऐसा माना जाता है कि ये हमारी परंपरा और मानसिकता से जुड़ा मामला है।

माना जाता है कि पुराने जमाने में महिलाओं के कपड़ों में जेब नहीं बनाई जाती थी। इसके पीछे मानसिकता ये थी कि अगर महिलाओं के कपड़ों में जेब होगी, तो वे अपनी जेब में कुछ न कुछ तो जरूर रखेंगी। इससे उनके शरीर की बनावट बिगड़ जाएगी और उभरी दिखाई देगी। जिसके कारण उनके शरीर की सुंदरता समाप्त हो जाएगी। यही वजह है कि उनके कपड़ों में जेब नहीं बनाई जाती थी।

आश्चर्य करने वाली बात ये है कि उस जिस तरह से आज महिलाओं को सिर्फ सुंदर दिखने की वस्तु ही मानी जाता है, उस वक्त भी महिलाओं को कुछ इसी नजरिये से देखा जाता था। हालांकि, अब इसमें बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लेकिन जब महिलाओं ने उस वक्त जेब रखने की बात की तो उनका विरोध हुआ। हालांकि, उनके कपड़ों के पहनावे में कई तरह के परिवर्तन आए, जिसे समाज रोक न सका। अब परिवर्तन पूरी तरह से दिखने लगे हैं

Related News