थाने ले जाने के बहाने पुलिस कर्मी ने किया रेप, फिर 200 रुपए देकर…

img

नई दिल्ली ।। अपहरण होने के बाद घर पहुंची 16 वर्षीय लड़की को काउंसलिंग के बहाने बाइक पर यमुना खादर ले गए एक सिपाही ने झाड़ियों के पीछे ले जाकर बलात्कार किया। इतना ही नहीं, इसके बाद 200 रुपए देकर ऑटो से घर चले जाने के लिए कहने लगा। परंतु जब लड़की रोने लगी तो खुद ही उसे गली के बाहर छोड़ गया।

रेप

दुष्कर्म के बाद सीसीटीवी फुटेज लेने पहुंचे 2 पुलिसवालों के साथ हुई बहस के दौरान पड़ोसियों को वारदात की जानकारी मिली। जिसके बाद पब्लिक थाने पहुंची तो अफसरों ने ऐक्शन का भरोसा दिया। मामले में पीड़िता के बयान पर रेप और पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, आरोपी सिपाही विश्राम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, 16 वर्षीय पीड़िता माता-पिता, तीन बहनें और एक छोटा भाईसहित ब्रह्मपुरी इलाके में रहती है।

पढि़ए-युवक ने शादी का झांसा देकर महिला वकील से ‎किया दुष्कर्म!

यहां पीड़िता की इलाके के ही रहने वाले एक 25 साल के युवक से दोस्ती थी। जिसके चलते परिजनों ने उसे मध्य प्रदेश के भिंड स्थित अपने गांव में छोड़ दिया था। आरोप है कि 4 दिन पहले आरोपी लड़का उसे भिंड से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की और आरोपी लड़के के परिजनों से संपर्क किया तो मंगलवार रात को लड़की खुद ही घर लौट आई।

मामले में बुधवार रात परिजनयुवक के विरूद्ध किडनैपिंग की शिकायत करने का फैसला करते हुए न्यू उस्मानपुर थाने पहुंचे। आरोप है कि रातभर थाने में बिठाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद परिजन तड़के 3:30 बजे थाने से घर वापस लौटे। बताया जा रहा है कि अगली सुबह करीब 9:30 बजे न्यू उस्मानपुर थाने का सिपाही विश्राम लड़की की काउंसलिंग कराने की बात कहकर उसे बाइक पर बिठाकर ले गया।

जब परिजन पीछे-पीछे थाने पहुंचे तो लड़की और सिपाही दोनों थाने नहीं पहुंचे थे। सिपाही को कॉल किया गया तो उसका नंबर बंद था। करीब 11.30 बजे घर पहुंची लड़की ने परिवार को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि सिपाही उसे तीसरे पुश्ते के जंगल में ले गया और वहां गंदा काम किया। मामला सामने आते ही परिजनों ने करीब 12.00 पीसीआर कॉल की तो थाने में हड़कंप मच गया।

2 पुलिसवाले जब सीसीटीवी फुटेज के लिए डीवीआर उठाने लगे तो पड़ोसियों को पूरा वाकया मालूम हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ले थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। वहीं, डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया तो लोग शांत हुए। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News