सेमीफाइनल से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी लौटा अपने देश

img

नई दिल्ली ।। IPL 2019 का सत्र अब अपने मध्य काल में पहुंच गया है। इस सेशन का पहला भाग निपट चुका है। 14 गु्रप मैचों में अधिकांश टीमें अपने-अपने सातवें मैच की समाप्ति की ओर हैं। इस मिड सेशन में दिल्ली कैपिटल्स को उस समय करारा झटका लगा जब उसके एक और खिलाड़ी टीम से बाहर हो गये हैं। ये खिलाड़ी हैं कोलिन इंग्राम।

कोलिन इंग्राम पिता बनने वाले हैं और वह अपने नए बेबी को देखने के लिए अपने देश साउथ अफ्रीका रवाना हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी अभी हाल ही में चोट लगने की वजह से बाहर हो चुके हैं।

पढि़ए-World Cup 2019 के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, IPL में धूम मचा रहे इस गेंदबाज को किया बाहर

दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर रिकी पोंटिंग के मुताबिक, हर्षल पटेल और मनजोत कालरा अपनी-अपनी चोटों के कारण टीम से बाहर हैं। अब कोलिन इंग्राम अपने निजी कारणों से अपने देश चले गये हैं। इस बात की जानकारी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने ट्वीट में दी है। टीम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कोलिन इंग्राम की जगह पर टीम मैनेजमेंट ने कोलिन मुनरो को शामिल कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही कोलकाता में खेले गये मैच में केकेआर को हराया था।

इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 97 रनों का सहयोग दिया था। कोलिन इंग्राम दिल्ली कैपिटल्स की टीम के फिनिशर की भूमिका में थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 23 के औसत और 131.42 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाये हैं। इनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रनों का रहा है।

फोटो- फाइल

Related News