इससे पहले नहीं देखा होगा प्रिया प्रकाश का यह अंदाज, फोटो वायरल

img

फिल्म डेस्क. प्रिया प्रकाश वारियर बिना किसी शक सोशल मीडिया की सबसे फेमस एक्ट्रेसेज में से एक हैं। प्रिया के फैंस उनकी नई तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं। बॉलीवुड में फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ से’ डेब्यू करने जा रही प्रिया ने अपनी नई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हमेशा की तरह प्रिया नए शूट में बहुत प्रिटी लग रही हैं। प्रिया की तस्वीरों को खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

प्रिया ने पोस्ट शेयर करते हुए ओपरा विनफरे का कोट लिखा कि आपको जिंदगी में वही मिलता है जिसे मांगने की आप हिम्मत रखते हैं।

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर अपनी पहली ही मलयालम फिल्‍म ‘उरु उदार लव’ के एक गाने से सुपरहिट हो गई थीं। इस गाने में वह अपने को-स्‍टार को आंखों से गोली मारते हुए नजर आई थीं। ‘उरु उदार लव’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्‍म है जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। साल 2018 की शरुआत से इंटरनेट सनसनी बनी प्रिया प्रकाश वारियर साल 2019 में भी खबरों में बनी हुई हैं।

https://www.instagram.com/p/Bw6JaW6nHjy/?utm_source=ig_web_copy_link

Related News