pics: मंगेतर निक जोनस से ज्यादा मालदार हैं प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड दुनिया में जीती हैं ये लक्जरी लाइफ

img

डेस्क. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इटली वेडिंग के बाद अब निगाहें प्रियंका चोपड़ा की शादी पर लगी हैं, जो अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ घर बसाने के लिए तैयार हैं।

शादी की डेट अभी परिवार की तरफ़ से तो नहीं आयी है, मगर सूत्रों के अनुसार 2 दिसम्बर को शादी हो रही है। प्रियंका और निक की शादी की तमाम ख़बरों के बीच चर्चा इस बात की भी है कि एक-दूसरे का हमसफ़र बनने के बाद दोनों की नेट वर्थ कितनी हो जाएगी?

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ इन दिनों हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं और लगातार काम कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भी सिंगिंग से ही हुई थी। 2012 में प्रियंका का अमेरिकन रैपर Wi।।।I।Am के साथ पहला गाना In My City आया, जिसमें उन्होंने एक स्मॉल टाउन गर्ल से स्टार बनने तक के सफ़र को ख़ूबसूरती के साथ पिरोया था। इसके बाद उन्होंने 2013 में Exotic और 2014 में I Can’t Make You ।ove Me गाने रिलीज़ किये। इग्जॉटिक गाने में विख्यात सिंगर पिटबुल फीचर हुए थे।

इन तीन गानों ने प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकन मनोरंजन जगत में मशहूर कर दिया। 2015 से 2018 के बीच प्रियंका ने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के दो सीज़ंस में मुख्य भूमिका निभायी, जिसने उन्हें लॉस एंजेलिस के सेलेब्रिटी सर्किट में स्थापित करके ग्लोबल सेलेब्रिटी बना दिया। प्रियंका अपने हॉलीवुड करियर को लेकर लगातार सुर्खियों बनी रहती हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड के एक्शन स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ बेवॉच से हॉलीवुड सिनेमा में करियर शुरू किया। इसके बाद वो अ किड लाइक जेक में नज़र आयीं। अब इज़ इंट इट रोमांटिक में प्रियंका एक अहम किरदार में नज़र आने वाली हैं।

इधर, बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ प्रियंका फ़िल्म प्रोडक्शन भी कर रही हैं। नवंबर 2017 में फोर्ब्स की मोस्ट पॉवरफुल वुमन की ग्लोबल सूची में प्रियंका 97 स्थान पर आयी थीं। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की सलाना आमदनी 10 मिलियन डॉलर यानि लगभग ₹64 करोड़ आंकी गयी थी। यह आमदनी एक जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच थी। कुछ और रिपोर्ट्स में प्रियंका की नेट वर्थ 28 मिलियन डॉलर यानि क़रीब ₹200 करोड़ बतायी गयी थी।

वहीं, प्रियंका के होने वाले दूल्हे निक जोनस पेशे से सिंगर और एक्टर हैं। म्यूज़िक वीडियोज़ के अलावा निक ने अमेरिकन टीवी और फ़िल्मों में काफ़ी काम किया है। 2017 में आयी ‘जुमानजी- वेल्कम टू जंगल’ में निक एक ख़ास भूमिका में दिखायी दे चुके हैं। संयोग से इस फ़िल्म में लीड रोल ड्वेन जॉनसन ने ही निभाया था, जिनके साथ प्रियंका ने हॉलीवुड फ़िल्मों में डेब्यू किया है। अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटीज़ की कमाई का हिसाब-किताब रखने वाली एक वेबसाइट के अनुसार, निक की नेट वर्थ क़रीब 25 मिलियन डॉलर यानि लगभग ₹171 करोड़ है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका अपने होने वाले पति से अधिक मालदार हैं। मगर, शादी के बाद दोनों की संयुक्त संपत्ति ₹300 करोड़ से अधिक हो जाएगी।

Related News